August 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeLatest NewsPanipat Crime

पानीपत मे शराब के लिए पिता बना है*वान, पत्नी और बच्चो को डं*डो से पीटा और..

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- एक पिता ने खुद अपने बच्चे पर ऐसा कहर ढाया कि आसपास के लोग सन्न रह गए..पानीपत में एक पिता शराब के लिए हैवान बन गया. शराबी बाप ने शराब के लिए पहले पत्नी पर ठंडा पानी डाल कर बेल्टों से पीटा और फिर 10 साल के बेटे को डंडों से खूब पीटा। उसके दांए हाथ-पैर की हड्डी तोड़ दी, नाक पर भी डंडा मारकर नाक की हड्‌डी तोड़ दी।

उसके बाद 15 वर्षीय बड़ी बेटी को भी नहीं बख्शा। बेटे को सीढ़ियों को एक मंजिल से नीचे गिराने के बाद आरोपी घर से भाग गया। पत्नी किसी तरह हिम्मत कर अपने घायल बेटे को सिविल अस्पताल ले कर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।

जानकारी देते हुए महिला प्रवीन ने बताया कि उसकी 17 साल पहले गुलजार के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दंपति को 5 बच्चे हैं। 15 साल की बड़ी बेटी, 10 साल का बेटा मूसा व दो और बेटियां व एक बेटा है। मौजूदा समय में वे 10 दिन कुटानी रोड की जांगड़ा मार्केट में किराए के मकान में रहते हैं। पति प्रवीन शराब पीने का आदी है। वह अकसर शराब के लिए पैसों की मांग करता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गैगस्टर काला जठेड़ी करेगें शादी, 6 घटे की मिली पैरोल

Voice of Panipat

CM फ्लाइंग ने घी की दुकानों पर की छापेमारी, बिना मार्का का घी किया बरामद

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड हो गए जारी, परीक्षा देने वाले देखें ये खबर.

Voice of Panipat