February 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsSports

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव,21 पदों के लिए 32 उम्मीदवार मैदान में

 वायस ऑफ पानीपत ;-  हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चुनाव के खिलाफ दायर की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। 21 पदों के लिए 32 उम्मीदवार मैदान में है। उम्मीदवार शनिवार शाम पांच बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। शाम पांच बजे अंतिम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। मतदान 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसके बाद 5 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव 13 साल बाद हो रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2008 में इसके चुनाव हुए थे। एसोसिएशन के चुनाव में कुल 65 लोग वोट देंगे। इनमें 38 खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी, 22 जिलों के डीसी या जिला खेल अधिकारी और 5 बोर्ड/निगम के पदाधिकारी शामिल हैं। एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

65 लोग वोट देंगे

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृह मंत्री अनिल विज, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, इनेलो विधायक अभय चौटाला, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा, भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु, देवेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, सत्यपाल सिंधु, संदीप सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल ओमप्रकाश, एनके सोलंकी, सूरजपाल, विक्रमजीत सिंह, जयदीप मलिक, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र मोहन आनंद, आरके शर्मा, दर्शन सिंह हुड्डा, कर्ण चौटाला, विपिन कुमार, बिजेंद्र लोहान, विजेंदर सिंह, सुमन मांजरी, रानी तिवारी, किरपाल सिंह तंवर, राजकमल, वेद पाल, धर्मबीर सिंह, अनूप, शिव कुमार पंचाल, संदीप सिंह, श्यामलाल त्यागी, दिलावर सिंह, सूरज पाल और भूपेंद्र सिंह इस चुनाव में वोट डालेंगे। ये सभी लोग अलग-अलग खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा राज्य के 22 जिलों के डीसी या जिला खेल अधिकारी भी इसमें वोट डालेंगे। पांच बोर्ड और निगमों के पदाधिकारी भी वोट डालेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- 1,425 सड़कों की गुणवत्ता और स्थिति में किया जाएगा सुधार, इतने करोड़ रुपये होंगे खर्च

Voice of Panipat

हरियाणा में बैंक मैनेजर ने लोन दिलाने के नाम पर किसान से की 8 लाख रूपए की ठगी

Voice of Panipat

भूखों का पेट भरने वाले पद्मश्री लंगर बाबा का हुआ निधन

Voice of Panipat