32.2 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, पति के शराब पीने से थी परेशान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला अंबाला का है जहां पर पति की शराब पीने की लत से परेशान एक विवाहिता ने जहरीली पदार्थ खाकर जान दे दी। थाना भादसों पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जांच अधिकारी थाना भादसों के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह निवासी गांव बरनाला जिला अंबाला हरियाणा ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी बहन जसवीर कौर की शादी 2002 में आरोपी चंद सिंह से हुई थी। वह दिहाड़ी करके परिवार का गुजारा करता था। शादी से दोनों के तीन बच्चे हैं। पिछले कुछ साल से चंद सिंह काफी शराब पीने लगा था। जसवीर कौर के एतराज करने के बावजूद उसने शराब नहीं छोड़ी। इस कारण दोनों में अकसर झगड़ा रहता था।

इन सबसे तंग होकर जसवीर कौर ने जहरीली चीज खा ली और फोन करके इस बारे में अपने छोटे भाई लवप्रीत सिंह को भी बताया। विवाहिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी पति चंद सिंह, सास प्यार कौर, ननद रानी, जेठानी बिंदर कौर और गुरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बजट 2020: पंजाबी भाषा होगी एनएसक्यूएसएफ के अधीन, खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण केंद्र

Voice of Panipat

बिजली विभाग के खिलाफ रोष, कहा- पहले सुध लेते तो बच जाती जान, पढिए

Voice of Panipat

घर मे घुसकर जानलेवा हमला व धमकी देने के मामले मे दो आरोपित काबू

Voice of Panipat