30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, दंपत्ति घायल, पढिए पूरा मामल.

वायस ऑफ पानीपत(देवेंद्र शर्मा)- फतेहाबाद के वार्ड नंबर-3 में शमशान भूमि के निकट लाल डोरे में एक प्लाट पर सुभाष अपना दावा कर रहा है। लेकिन प्लाट के पास रहने वाले विक्की नामक युवक ने उपरोक्त प्लाट पर धुणा बणा रखा है और मंदिर बनाकर प्रतिदिन पूजा अर्चना आदि कर रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद भी हुआ है। वार्ड नंबर-3 में शमशान भूमि के निकट विवादित प्लाट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना अधिक हो गया कि गाड़ी में सवार होकर आए लोगों ने दंपती पर गालियां बरसा दी। घटना का शिकार हुए गंभीर अवस्था में दंपती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को अग्रोहा रेफर कर दिया। जहां महिला की हालत नाजूक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजायब सिंह, एएसआइ अशोक कुमार की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी रंजिश के चलते बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब सुभाष नामक व्यक्ति बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर 5-7 लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर विक्की के घर पर आ पहुंचा। आरोपितों ने विक्की के भाई मक्खन सिंह व उसकी भाभी संदीप कौर पर गोलियां बरसा दी। इतना ही नहीं हमलावरों ने संदीप कौर पर तेजधार हथियार से हमला भी बोल दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से भाग निकले। पड़ोस के लोगों ने लहुलूहान अवस्था में दंपती को उपचार के लिए सीएचसी भूना में दाखिल करवाया है।

वार्ड नंबर-3 में मक्खन सिंह व उसका भाई विक्की अपने मकान के सामने पड़े खाली प्लाट पर धुणा लगाकर पूजा करते थे। जिस प्लाट पर सुभाष नामक व्यक्ति अपना दावा कर रहा है। दो दिन पूर्व ही दोनों पक्षों में उक्त प्लाट को लेकर कहासूनी हुई थी। इसी दौरान विक्की ने उपरोक्त प्लाट की कीमत अदा करने पर भी सहमति जता दी थी, ताकि पूजा स्थल का वर्चस्व बचा रहे। लेकिन उपरोक्त समझौता सिरे नहीं चढ़ सका। बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब सुभाष ने अपने दोस्तों के साथ विवादित प्लाट के समक्ष विक्की के घर पर जाकर फायरिंग कर दी।

घायलों का प्राथमिक उपचार करने वाले डा प्रदीप कुमार ने बताया कि 26 वर्षीय संदीप कौर के टांग के ऊपर नी-ज्वाइंट पर गोली लगी हुई थी, जिसे सर्जरी करके ही निकाला जा सकता था। लेकिन सीएचसी स्तर पर उपरोक्त सुविधा न होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया है। वहीं 30 वर्षीय मक्खन सिंह के पेट पर गोली व छर्रे लगे हुए थे। दोनों को गंभीर अवस्था मेंं अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों को अग्रोहा रेफर कर दिया गया, लेकिन स्वजनों द्वारा उन्हें हिसार के सपरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वार्ड नंबर-3 में गोली चलाए जाने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। बहरहाल घायलों ने अपने ब्यान कलमबद्ध नहीं करवाए हैं। बयान कलमबद्ध किए जाने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अपने स्तर पर जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related posts

पानीपत में अलग-अलग मामले में 2 दोषियों को सजा

Voice of Panipat

इस तारीख तक घोषित हो सकते हैं CA का RESULTS

Voice of Panipat

बदमाशों ने होटल में घुसकर की तोड़ फोड़, 20 लाख रुपये की मांगी रंगदारी

Voice of Panipat