Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम किया शुरू, पहले दिन इन जगहों से पकड़े पशु.

वायस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- शहर की सड़कों से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान आखिरकार शुरू हो गया। निगम की टीम रात 8 बजे के करीब जीटी रोड पर पहुंची और पशुओं को पकड़ना शुरू कर दिया। टीम में शामिल विक्रम ने कहा कि पहले दिन सिर्फ 7 गोवंश को पकड़कर नैन गो अभयारण्य में भेजे गए है।

टीम ने बस स्टैंड से 1, यमुना एन्क्लेव से 1, सेक्टर-13-17 से 2 और बरसत रोड से 3 गोवंश पकड़े हैं। अब जल्द ही शहर की सड़कें गोवंश मुक्त होगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मुख्य-मुख्य सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा जाएगा। पशुओं को पकड़कर नैन गांव स्थित गो अभयारण्य पहुंचाया गया। कमिश्नर आरके सिंह ने कहा कि शहर से एक-एक बेसहारा पशुओं को उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि जो लोग अपनी गाय व अन्य पशु बाहर छोड़ रहे हैं। उनके पशु पकड़े गए तो जुर्माना भी किया जाएगा।

नगर निगम के इस कदम से बेसहारा पशुओं से परेशान शहरवासियों को आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है। मेयर अवनीत कौर ने पशुओं को पकड़ने के फोटो शेयर करने के साथ ही कहा कि जब तक शहर से पशुओं को पूरी तरह से हटा नहीं दिया जाता, यह अभियान इस बार नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि इस बार गो अभयारण्य समिति की मांग पर निगम ने एक लाख प्रति महीने का खर्च भी बढ़ा दिया है। अब हर माह समिति को 4 लाख दिए जाएंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

घर में खतरे की बात कहकर महिला से की ठगी, गहने व नकदी पर किया हाथ साफ

Voice of Panipat

HighCourt का आया नया आदेश, 10 हजार युवाओं की जाएंगी नौकरी

Voice of Panipat

HARYANA: अवैध हथियार सहित SI को किया काबू, अपहरण के मामले मे पुलिस कर रही थी छापेमारी

Voice of Panipat