30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeLatest News

दर्दनाक हादसा: खेल-खेल में जलघर में गईं दो सगी बहनों समेत तीन बच्चियों की डूबने से मौत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- कैरू में रविवार काे जलघर में डूबने से दाे सगी बहनाें समेत तीन बच्चियाें की माैत हाे गई। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, गांव कैरू के रहने वाले नरेश की 8 वर्षीय बेटी मोनी व 10 वर्षीय मानसी अपनी बुआ की बेटी और पड़ाेसी हरि सिंह की 9 वर्षीय बेटी ललिता खेल रही थीं।

खेलते-खेलते वे छोटी-छोटी मटकियाें में जलघर के पास बनी टंकी से पानी लेने गई थीं…बाद वे घूमते-घूमते पास ही बने जलघर के टैंकों की ओर चली गईं, जहां एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह जलघर के टैंक में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में एक के बाद एक 2 बच्चियां भी टैंक में गिर गईं।

माेनी की बुआ की बेटी टैंक से दूर खड़ी सब देखती रहीं और घबराकर घर की ओर भागीं। उसने घर जाकर परिवार वालाें काे घटना बताई, जिसके बाद परिवार वाले जलघर की ओर दाैड़े और बच्चियाें की तलाश में टैंक में उतर गए। जब तक परिजन उन्हें बाहर निकालते, तब तक तीनाें की माैत हाे चुकी थी। परिजनों ने इस मामले में कोई सूचना दिए बिना तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT-कोर्ट से घर लौट रही लेडी जज की कार पलटी

Voice of Panipat

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें अन्य डिटेल

Voice of Panipat

दर्दनाक हादसा- बस व ट्रक की भीषण टक्कर से लगी आग, 8 की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

Voice of Panipat