39.1 C
Panipat
July 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatUncategorized

बेवजह घूम रहे थे घर से बाहर, पुलिस ने करवाई उठक-बैठक

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- लॉकडाउन में कई दुकानदार दुकाने खोल कर बैठे है तो कही कोई घर से बेवजह निकल रहा है….यही वजह ही पुलिस द्वारा सख्ती की जा रही है…रोजाना लोगो के चालान काटे जा रहे है….

शहर व बाजारों में लोग बेवजह बिना मास्क के घूमने से बाज नहीं आ रहे। पकड़े जाने पर हर कोई मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने का बहाना बनाने लगता है। इसके चलते एएसपी पूजा वशिष्ठ बाजार का निरीक्षण कर रही थीं, तभी चुलकाना रोड पर दो युवक बेवजह बिना मास्क के घूमते दिखे।

सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश राठी ने दोनों युवकों को पकड़ कर उठक-बैठक करवाई और चेतावनी देते हुए कहा अगर दोबारा बिना मास्क के दिखाई दिए तो कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

20 दिन की बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च हुईं ये दो धमाकेदार वॉच

Voice of Panipat

7वीं कक्षा के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजन व ग्रामीण हैरान

Voice of Panipat

हरियाणा में BJP ने चुनाव प्रभारी किये नियुक्त, देखिए लिस्ट

Voice of Panipat