18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSUncategorized

HARYANA के 13 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है.. पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.. हालांकि कल से मानसून कमजोर पड़ेगा, लेकिन इससे उमस के साथ गर्मी बढ़ेगी.. पिछले 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.8 रिकॉर्ड किया गया..

वहीं बारिश के लिए अलर्ट वाले जिलों में उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं.. दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं..

हरियाणा में मानसून का 75% कोटा पूरा हो चुका है.. मानसून सीजन में अब तक 347.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह 266.5 मिलीमीटर से करीब 30% ज्यादा है। मानसून सीजन में हरियाणा में 460 मिलीमीटर बारिश होती है.. अगस्त में बारिश कम होने के कारण बिजली की खपत भी बढ़ी है। 12 अगस्त तक सूबे में बिजली की डिमांड 25.32 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत:- केंटर चालक से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत में ससुराल पक्ष से तंग आकर, महिला ने किया ये काम

Voice of Panipat

HARYANA के दो IAS अफसर का सस्पेंशन रूका

Voice of Panipat