26.8 C
Panipat
August 28, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat CrimeUncategorized

HARYAN सरकार ने परिवार पहचान पत्र को लेकर किया बड़ा फैसला, अब नहीं होगी आपको दिक्कत

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। फैमिली आईडी में आ रही दिक्कतों को देखते हुए हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (HPPA) को एक्टिव कर दिया है। इसके लिए एक कोऑर्डिनेटर भी सरकार की ओर से नियुक्त किया गया है। जिसके जरिए सरकार फैमिली आईडी की कम्युनिटी आउटरीच जानने के साथ ही इसकी मॉनिटरिंग भी करेगी। सरकार ने रेवाड़ी के रहने वाले सतीश खोला को कोऑर्डिनेटर नियुक्ति करने के ऑर्डर जारी किए हैं। इनकी नियुक्ति सरकार की ओर से एक साल के लिए की गई है। इस कार्य के लिए उन्हें सरकार की ओर से 1.25 लाख महीने की सैलरी भी जाएगी। यह कैसे काम करेंगे इसकी विस्तृत नियम व शर्तें बाद में जारी की जाएंगी। कोऑर्डिनेटर सतीश रेवाड़ी विधानसभा में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह BJP के सेवा प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, खोला रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा पार्टी नेतृत्व को बता चुके हैं। हरियाणा में परिवार परहचान पत्र प्राधिकरण का गठन दो अक्टूबर 2021 को किया था। इसका उद्देश्य परिवार पहचान नंबर (PPN) और इससे जुड़ी अन्य चीजों को पूरा करना था। इसके चेयरमैन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद हैं। उपाध्यक्ष डॉ बीके गैरोला, पदेन सदस्य के रूप में मुख्य सचिव संजीव कौशल को नियुक्त किया गया है। पदेन सदस्य में आईएएस वरिंदर सिंह, अनुराग रस्तोगी भी हैं

*अभी तक फैमिली आईडी में कितने रजिस्ट्रेशन*
हरियाणा में अब तक PPP पर 72 लाख के करीब परिवार रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इनमें से 68 लाख के करीब परिवारों का डेटा सरकार द्वारा वेरीफाई करवाया जा चुका है। कुल 2 करोड़ 83 लाख के करीब लोगों का डेटा अब सरकार के पास उपलब्ध है। इस डेटा के अनुसार, राज्य में अनुसूचित जाति के परिवारों की संख्या 13 लाख 68 हजार 365 है। यानी आज की कुल आबादी 58 लाख 61 हजार से अधिक है।इसी तरह से पिछड़ा वर्ग-ए के 11 लाख 23 हजार 352 परिवार हैं और इनकी जनसंख्या 47 लाख 93 हजार 312 बनती है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिवाली और गुरू पर्व पर पानीपत में 2 घटे के लिए जलेंगे पटाखे

Voice of Panipat

जरूरत से ज्यादा Vitamin बन सकता है आपके लिए हानिकारक, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

नॉर्दर्न कोलफील्ड ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, 700 पदों पर होनी भर्ती

Voice of Panipat