35.3 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaPanipatPanipat Crime

बाइक की टक्कर लगने से आठ वर्षीय मासूम की मौत, बाइक चालक पर केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)

आठ मरला चौक पर अपने बड़े भाई के साथ किरयाणे का सामान लेने जा रहे 8 वर्षीय मासूम को एक बाइक चालक ने टक्कर मारी और फरार हो गया। टक्कर लगने से घायल मासूम को सामान्य अस्तपताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस को दी शिकायत में अमन पुत्र अशोक कुमार निवासी आठ मरला कॉलोनी ने बताया कि वह पांच भाई है। वह 28 मई को करीब साढे छह बजे छोटे भाई अजय (8) के साथ किरयाणे की दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। उसका भाई अजय पैदल पैदल आगे चल रहा था। जब वह आठ मरला चौक पर पहुंचे तो एक बाइद चालक तेज रफ्तार में आया और आते ही पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भाई अजय जमीन पर गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से वह भाई को सामान्य अस्पताल लेकर गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाया। 29 मई को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा और आरोपी बाइक चालक राकेश के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा सराकार ने दो आईएएस अधिकारी को किया सस्पेंड रिश्वत मामले मे हुई कार्रवाई

Voice of Panipat

Corona काल मे Fees न देने वाले छात्रों को परीक्षा में न बैठने देने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश

Voice of Panipat

134-ए के तहत दाखिले को लेकर अभिभावकों की समस्या हुई दूर, दाखिलों ने पकड़ी रफ्तार, पढिए

Voice of Panipat