27.9 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPanipat

पानीपत मे हुआ दर्दनाक हादसा, दादा के हाथ से फिसल गया मासूम, सांडों ने कुचला और हो गई मौत

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत में एक दर्दनाक घटना हुई। इस घटना से हर कोई सहम गया। सांड दादा और पोते के पीछे भागा। बच्‍चा अपने दादा की गोद से गिर गया। मासूम को सांडों ने कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि पानीपत के गांव सनौली खुर्द में सांडों की लड़ाई हो रही थी। वहां एक बच्‍चा अपने दादा की गोद में था। सांड लड़ाई छोड़कर उनके पीछे पड़ गए। कुछ लोग भी उन्‍हें बचाने के लिए दौड़े। अचानक दादा की गोद से मासूम गिर गया। जब तक लोग मासूम को उठाते सांडों ने उसे पैरों से कुचल दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

सनौली खुर्द में शिव मंदिर के पास दो सांड लड़ रहे थे। घर के पास ही बलेसर सिंह अपने पोते आर्यम को लेकर खड़े थे। सांड अपनी लड़ाई छोड़कर इनके पीछे पड़ गए। दादा इनसे बचने के लिए पोते के साथ भागे। पर सांड की टक्कर से पोता नीचे छूट गया। आर्यम इन सांडों के पैरों के नीचे कुचला गया। उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने शव को गांव के श्मशान में दफनाया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में आज लगेगा ब्लैकआउट, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

PANIPAT पुलिस ने 8 साल की गुमशुदा बच्ची को महज 4 घंटे में ढूंढ निकाला

Voice of Panipat

महिला कांस्टेबल ने हारी कोरोना से जंग, दो दिन पहले हुई थी कोरोना पॉजीटिव

Voice of Panipat