February 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- श्याम बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी, 9 तारीख से लगने जा रहा फाल्गुन मेला

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के चुलकाना धाम में बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुन मेला 9, 10 और 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा.. मेले में देश- विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.. वहीं मंदिर के कमेटी प्रधान ने बताया  कि श्री श्याम सेवा मंडल मंदिर कमेटी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है.. वहीं मार्च में गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए बड़े-बड़े पंखों की व्यवस्था की गई है.. दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को गेट नंबर एक और तीन से प्रवेश दिया जाएगा… वहीं मेले के दौरान रास्ते में पानी की टंकी, लाइटिंग और अस्थाई गेट लगाए जा रहे हैं..

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 42 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं.. ढाई करोड़ रुपए की लागत से 4 विशेष तोरण द्वार का निर्माण किया जा रहा है.. वहीं मेले की तैयारियों में स्थानीय प्रशासन, पुलिस, मंदिर कमेटी और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इंतजार हुआ खत्म, देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 12 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Voice of Panipat

7 जनवरी से 5 ट्रेनों की बदल जाएगी Timing

Voice of Panipat

पानीपत सहित हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर जांचेगी  HCF अफसरों की कमेटी  

Voice of Panipat