17.7 C
Panipat
January 27, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Politics

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कोरोना पाॅजिटिव, सीएम से कर चुके है मुलाकात

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- हरियाणा जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चिंता की बात ये है कि दो दिन पहले एसवाईएल यानी सतलुज यमुना लिंक को लेकर हरियाणा और पंजाब के सीएम के बीच हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री ने मध्यस्थता की थी। इस दौरान हरियाणा के सीएम ने उन्हीं के साथ बैठकर पंजाब के सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। इस बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री रत्नलाल कटारिया भी शामिल थे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया है कि अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं, वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।
कोरोना का संक्रमण मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया है। सीएम के आईटी सलाहकार ध्रुव मजूमदार कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके साथ-साथ सीएम के 8 कमांडो समेत 9 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। पंचकूला की कोविड लैब में सभी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन सहित तमाम सामाजिक भत्ते बढ़े, लगी मुहर, पढ़िए

Voice of Panipat

सीएम खट्‌टर और डिप्टी सीएम चौटाला ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई

Voice of Panipat

जिलों में कोविड की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने शुरू की समीक्षा बैठक

Voice of Panipat