20 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsHaryana Politics

विधानसभा परिसर पर पत्रकारों के बैन को तुरंत वापस ले सरकार-डा सुशील गुप्ता सांसद

वायस ऑफ पानीपत ;-  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व हरियाणा सहप्रभारी डा सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकारों को विधानसभा परिसर में बैन किए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताया है। उनका कहना है कि पहले तो केन्द्र में बैठी मोदी की सरकार पत्रकारों को रोकने का काम करती है। वही अब हरियाणा की भाजपा व जजपा सरकार भी उसी हथकंडे पर चल निकली है।

डा गुप्ता का कहना है कि सरकार मीडिया को रोककर क्या छुपाना चाहती है। क्या केवल सरकारी कार्यवाही ही जनता को दिखाना चाहती है। यह क्या लोकतंत्र के चैथे स्तंभ के अधिकारों पर कुठाराघात नहीं तो क्या है। लोकतंत्र में मीडिया की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। यह प्रदेश सरकार का अलाकतांत्रिक फैसला है, जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं। उन्होंने सरकार से इस बेतुके फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मुख्यमंत्री ने की HPPC और HPWPC की बैठक की अध्यक्षता, नेगोसिएशन के बाद करोड़ों रुपये की हुई बचत

Voice of Panipat

शहीद मेजर आशीष का आज अंतिम संस्कार

Voice of Panipat

हरियाणा में 9 मई तक बंद रहेगी मंडियां, देखिए नोटिस

Voice of Panipat