32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeIndia CrimesIndia News

युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, निकाहनामे पर भी करवाया हस्ताक्षर

वॉयस ऑफ पानिपत (सोनम गुप्कोता)- कोल्ड ड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं नशे की हालत में ही बड़ोदिया निवासी आदिल खान ने युवती से निकाहनामे पर हस्ताक्षर करा लिए। अब, जब युवती की शादी हो चुकी है तो बदमाश युवक उस पीड़िता को उसके दोस्तों के साथ संबंध बनाने लिए दबाव बना रहा है।आरोपी आदिल की ओर से युवती के ससुराल वालों को भी गंदे वीडियो और फोटो भेजकर तलाक कराने की पूरी कोशिश की गई है। अब तंग आकर युवती ने मामले की शिकायत बांसवाड़ा एसपी से की है।मामले में पीड़िता ने बताया कि करीब साढ़े तीन साल पहले बड़ोदिया निवासी आदिल खान पुत्र शमशीर खान ने उसे परेशान करना शुरू किया था। वह घर से बाहर आते-जाते समय उसका रास्ता रोकता था और निकाह करने के लिए बोलता था। इस बीच बदमाश ने उसे एक बार कोल्डड्रिंक के नाम पर नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने बंद कमरे में उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी लिए। पीड़िता का आरोप है कि आदिल नाम के इस युवक ने इसी समय उससे निकाहनामे पर हस्ताक्षर भी करा लिए थे।

युवती का परिवार आदिल के साथ उसका निकाह नहीं कर सकता था। माता-पिता ने उसका निकाह किसी और युवक से करा दिया। अब आरोपी ने युवती का घर तोड़ने के लिए उसके वीडियो और फुटेज वहां ससुराल वालों को भेज दिए हैं। परिवार की इज्जत को बचाने के लिए पीड़िता ने स्थानीय समाजजनों की उपस्थिति में भी एक समझौता किया। बावजूद इसके आरोपी उसे परेशान करने से बाज नहीं आ रहा है। पहले आरोपी आदिल उससे निकाह करने के लिए दबाव बना रहा था, जबकि अब उसे खुद रखने को भी राजी नहीं है और न ही शादीशुदा जिंदगी में आराम से रहने देने को तैयार है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आदिल अब उस पर उसके दोस्तों के साथ संबंध के लिए दबाव बना रहा है। आरोपी धमका रहा है कि अगर, उसने ऐसा नहीं किया तो उसके वीडियो और फुटेज को वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने मामले में बांसवाड़ा एसपी से आरोपी आदिल को पाबंद करने और उसे सामाजिक जीवन गुजारने देने में मदद करने की मांग की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एक्टीवा सवार युवक तीन चाकुओ सहित काबू

Voice of Panipat

RBI ने इन बैकों पर लगाया जुर्माना, कहीं आपका Account तो इस Bank में नहीं

Voice of Panipat

CIA टीम ने छापेमारी के दौरान 3 ठगों को किया गिरफ्तार, लोन व टावर लगवाने के नाम पर करते थे ठगी.

Voice of Panipat