27.9 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCovid-19 UpdatedHaryanaPanipat

पानीपत के इस अस्पताल के डाक्टर सहित पांच मिले कोरोना पॉजिटिव, इन नेताओ का भी लिया गया सैपंल

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)

हैदराबादी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ (भाजपा नेत्री के पति) सहित पांच लोगों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है। इनमें एक सुखदेव नगर निवासी (17 जून को पॉजिटिव आए) व्यक्ति की पत्नी भी है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने सांसद, शहर विधायक, भाजपा नेत्री सहित कई नेताओं के स्वाब सैंपल भी लिए गए हैं। अस्पताल के स्टाफ को होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सेक्टर-12 निवासी, हैदराबादी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ की बेटी दिल्ली के मैक्स अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट है। वह कोरोना को हराकर नौ जून को घर लौटी थी। 10 जून को उसका सम्मान समारोह किया गया था।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, सांसद संजय भाटिया, शहर विधायक प्रमोद विज सहित कई नेता शामिल हुए थे। डॉक्टर व उनकी पत्नी (भाजपा नेत्री एवं रेडियोलॉजिस्ट) ने मेहमानों का सत्कार किया था। तीन दिन पहले नेत्र रोग विशेषज्ञ को कुछ दिक्कत महसूस हुई तो एहतियात के तौर पर उन्होंने सैंपल कराए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनकी पत्नी के सैंपल भी लिए गए हैं। सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि सांसद-विधायक सहित अन्य नेताओं के सैंपल एहतियात के तौर पर लिए गए हैं। चिकित्सक को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बुधवार को सुखदेव नगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। शुक्रवार को उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

सिविल सर्जन के मुताबिक पॉजिटिवों में मॉडल टाउन निवासी 36 वर्षीय युवक है। वह नाइजीरिया से लौटा और एक होटल में रह रहा था। गांव नन्हेड़ा वासी 34 वर्षीय युवक तीन दिन पहले दिल्ली से लौटा था। सेक्टर छह वासी 27 वर्षीय युवक भी संक्रमित है, उसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

2 सीनियर छात्रा कर रही थी युवती के साथ अश्लील रैगिंग, MBBS छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस का यूनिफॉर्म शेड्यूल जारी, 15 नवंबर तक सिर्फ रात में पहन सकेंगे विंटर ड्रेस

Voice of Panipat

हरियाणा में खुलेंगे सभी मंदिर, सीएम और डिप्टी सीएम ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई

Voice of Panipat