27.9 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Covid-19 UpdatedLatest News

कोरोना के संक्रमण में गिरावट जारी,1.52 लाख नए केस, 3128 की मौत

वायस ऑफ पानीपत (प्रदीप पांचाल ) :-  आंकड़े बात रहे हैं कि भारत में कोरोना का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. हालांकि मौत की संख्या अभी भी बहुत ज्यादा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 52 हजार 734 नए कोरोना केस आए और 3128 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 38 हजार लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 88,416 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले शनिवार को 165,553 लाख नए केस दर्ज किए गए थे.

 देश में लगातार 18वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 30 मई तक देशभर में 21 करोड़ 31 लाख 54 हजार 129 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 10 लाख 18 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 34 करोड़ 48 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 16.83 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से ज्यादा है.

 कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 80 लाख 47 हजार 534

कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 56 लाख 92 हजार 342

कुल एक्टिव केस- 20 लाख 26 हजार

कुल मौत- 3 लाख 29 हजार 100

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.17 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 91 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 8 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पंजाब-हरियाणा के किसानों का हल्ला बोल, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर सील

Voice of Panipat

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हाईवे आज साढ़े 3 घंटे रहेगा बंद, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

PANIPAT:- बंद कैफे से सामान चोरी करने वाले गिरोह का तीसरा आरोपी काबू, 6 स्पीकर, 1 एम्पलीफायर व बाइक बरामद

Voice of Panipat