33.7 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsPANIPAT NEWSWEATHER

Haryana में फिर एक्टिव होगा मौसम, इन जिलो में Heavy Rain का अलर्ट

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में आज रात से मामसून फिर एक्टिव हो जाएंगा.. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने  ने 12 सितंबर को सूबे के 4 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है.. अभी बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के असर से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है.. 24 घंटे में 8 जिलों में झमाझम बारिश हुई.. सबसे ज्यादा सोनीपत जिले में हुई, यहां 61 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड की गई.. विशेषज्ञों कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है.. इसके अलावा बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो जाएगा.. इनके असर से प्रदेश में 14 सितंबर तक बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी..

*आगे कैसा रहेंगा मौसम*

मानसून ट्रफ की सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने से मानसून में सक्रियता अगले 3 से 4 दिन कम रहेगी.. 9 सितंबर से 12 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम परिवर्तनशील तथा कहीं कहीं हल्की बारिश की ही संभावना है।पश्चिमी हरियाणा में आंशिक बादलवाई और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है.. जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी कम हो जाने की संभावना है..

*कहां हुई कितनी बारिश*

 हरियाणा के 8 जिले ऐसे रहें  जहां 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई.. सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत में 61.5 एमएम बारिश हुई.. इसके अलावा बाढड़ा (चरखी दादरी) में 45, यमुनानगर में 15.5 एमएम, भिवानी में 15.0 एमएम, करनाल में 8.0, सिरसा में 5.0, हिसार में 2.6 एमएम और अंबाला में 0.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई.. भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर 5 सितंबर के दौरान हरियाणा राज्य में 332.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.. जो सामान्य से 374.3 मिली मीटर से अब तक 10% कम हुई है.. अब तक के आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि राज्य के 14 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इंसानों की तरह ही अब पशुओं का भी होगा अब Aadhaar Card

Voice of Panipat

हरियाणा के स्कूलों का बदला समय, पढ़िए नया टाइम टेबल

Voice of Panipat

30 या 31 अगस्त कब है रक्षाबंधन मनाने का शुभ मुहूर्त, पढि़ए पूरी खबर

Voice of Panipat