20 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी बहुत गुणकारी, जानिए सरसों के बीज के फायदे

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पोषक तत्वों से भरपूर सरसों के दाने व्यंजन में इस्तेमाल होने वाले खास मसालों में से एक है.. इसे खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.. कई तरह के व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए सरसों के दानों से तड़का लगाया जाता है.. लेकिन क्या आप जानते हैं ये छोटे-छोटे दाने खाने में स्वाद जोड़ने के साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं.. सरसों के दानों में आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम, फॉस्फोरस और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.. जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं.. इसके अलवा सरसों के दाने के कई और फायदे हैं। आइए जानें..

सिरदर्द से राहत दिलाता है:- सरसों के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं , जो शरीर के दर्द और तनाव से राहत दिलाते हैं। अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं, तो ऐसे में सरसों के बीज काफी गुणकारी साबित हो सकते हैं।

स्किन के लिए गुणकारी:- बदलते मौसम में त्वचा की समस्या आम है। ऐसे में आप अपनी स्किन केयर रूटीन में सरसों के दाने शामिल कर सकते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करते हैं, साथ ही मुंहासे को भी कंट्रोल करते हैं। इन बीजों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम कर सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद:- सरसों के बीज हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। इनमें सेलेनियम नामक खनिज होता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इन बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण नाखूनों और दांतों को भी स्वस्थ रखते हैं।

डाइजेशन को ठीक रखने में मददगार:- सरसों के दाने पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को अपच की समस्या है, उनके लिए सरसों के बीज रामबाण इलाज है। दरअसल ये बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल त्याग को आसान बनाने में मदद करते हैं, जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है:- आमतौर पर हर भारतीय किचन में सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में कल से बंद रहेगी अस्पतालों में ओपीडी, जानिए क्या है वजह?

Voice of Panipat

Breaking:- शंभू बॉर्डर मामले में बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया खोलने का आदेश

Voice of Panipat

HARYANA:- 2 बसों की आमने-सामने टक्कर, 50 से ज्यादा लोग घा*यल

Voice of Panipat