February 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

निरंकारी संत समागम के चलते रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, Panipat के भोडवाल माजरी Station पर 2 मिनट के लिए रुकेगी ये ट्रेने

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- निरंकारी संत समागम के अवसर पर यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है.. यात्रियों के सुख- सुविधा के लिए रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एवं बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा का 6 अक्तूबर से 7 नवंबर 2025 तक पानीपत के भोडवाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव देने जा रहा है… मीडिया में छपी खबरों के अनुसार गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 6 अक्तूबर से 7 नवंबर तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर रात 2.20 बजे आगमन एवं 2.22 बजे प्रस्थान करेगी… इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 6 अक्तूबर से 7 नवंबर तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर रात 22.25 बजे आगमन एवं 22.57 बजे प्रस्थान करेगी… वर्तमान में इस ट्रेन का हरियाणा के करनाल, अंबाला कैंट, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू और रेवाड़ी जंक्शन पर ठहराव होता है…

बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ की टाइमिंग

गाड़ी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ रेलसेवा 6 अक्तूबर से 7 नवंबर तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर सुबह 11.13 बजे आगमन एवं 11.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 6 अक्तूबर से 7 नवंबर तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर सुबह 7.58 बजे आगमन एवं 08.00 बजे प्रस्थान करेगी… वर्तमान में इस ट्रेन का हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल व अंबाला कैंट जंक्शन पर ठहराव होता है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में कल शपथग्रहण समारोह, आएंगे 37 मुख्यमंत्री, 2500 बसें बुक

Voice of Panipat

जानिए, क्या है सिंगल यूज प्लास्टिक..जिसके खिलाफ पीएम मोदी ने छेड़ी मुहिम

Voice of Panipat

PANIPAT:- शराब तस्करों पर जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी, अवैध शराब बेचते 7 युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat