19.8 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

HARYANA:- बदहाल पार्कों की बदलेगी सूरत- डॉ पंकज यादव

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- नगर निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव ने अपने कार्यालय में शहर के पार्कों की प्रधान व्यवस्था को सुधारने के लिए निगम अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षक अभियंता पुनीत, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण और राहुल पूनिया, जेई अजय छोकर भी उपस्थित रहे। निगम आयुक्त ने शहर के पार्को में रोशनी हेतु लगाई गई लाइटों की स्थिति का जायजा लिया तथा खराब हुई लाइटों को तुरंत प्रभाव से ठीक करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त जहां पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है उन पार्को का सर्वे करके रिपोर्ट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर को एक साफ सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना हम सब का नैतिक दायित्व है और उसमें सभी अधिकारी जी जान से लग जाएं। उन्होंने कहा कि शहर के पार्कों की हालत ठीक करने के लिए विशेष रूप से बार-बार निरीक्षण करें और इन्हें ठीक करवाएं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- मासाखोर युनियन के प्रधान से मंथली मांगने वाला युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा के 63 साल के जसमेर सिंह संधू के मुरीद हुए दिल्ली के CM केजरीवाल, किया ये ट्वीट

Voice of Panipat

छुट्टी पर लौटा फौजी हुआ लापता, शादी के लिए करने गया था शॉपिंग, पिता ने पुलिस को दी शिकायत

Voice of Panipat