33.8 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Haryana के 6 जिलों में तापमान 44 डिग्री पहुंचा पारा

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में मानसून से पहले गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है… लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है… मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 5 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है… प्रदेश के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट रहेगा…

हरियाणा में पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है… पहले तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा… इसके बाद 42 डिग्री तो आज तापमान 45 डिग्री के आंकड़े को भी पार पहुंच गया है… सिरसा में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा। यहां तापमान 46.4 डिग्री पर पहुंच गया… मौसम विभाग ने हरियाणा में 13 जून तक इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना जताई है…चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने के आसार है…

*हरियाणा में 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम*

मौसम विभाग ने 10 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में ओरेंज अलर्ट। बाकी हरियाणा में यलो अलर्ट जारी किया है…

TEAM VOICE OF PANIPAT  

Related posts

हरियाणा में इस पद पर निकली भर्तियां, पढ़े पूरी जानकारी

Voice of Panipat

गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम मे आतिशबाजी से बिदके घोड़े, रेलिंग फांदकर घुसे लोगों के बीच

Voice of Panipat

हरियाणा में 530 युवको को मिला इजराइल जाने का मौका

Voice of Panipat