34.4 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

सिद्धू मूसेवाला की मां 58 साल की उम्र में देंगी बच्चे को जन्म, IVF तकनीक अपनाई

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां अगले महीने मार्च में बच्चे को जन्म देंगी.. मूसेवाला की मां चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का सहारा लिया है.. मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने इसकी पुष्टि की है.. मूसेवालाके मां चरण कौर पिछले 3-4 महीने से अपने घर से बाहर भी नहीं निकली हैं.. जानकारी के अनुसार  वे मेडिकल टीम की निगरानी में हैं..  सिद्धू मूसेवाला माता-पिता की इकलौती संतान थे.. 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी.. मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह अकेले हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया

 चरण कौर 58 साल की उम्र में दोबारा मां बनेंगी

सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था.. इस दौरान उनकी मां चरण कौर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर एफिडेविट भरा था। तब चरण कौर ने अपनी उम्र 56 साल बताई थी.. इस अनुसार उनकी उम्र अब तकरीबन 58 साल है और बलकौर सिंह की उम्र तकरीबन 60 साल के करीब है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अस्पताल में नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, बच्ची के गले व नाक पर मिले निशान

Voice of Panipat

अनिल विज ने अपनाया कड़ा रूख, थानाध्यक्ष को 10 दिन में करनी होगी कार्यवाही

Voice of Panipat

महराना गांव मे ओमप्रकाश की हत्या करने के आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Voice of Panipat