20 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Haryana में 5600 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती रद्द

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में होने वाली 5600 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती को रद्द कर दिया गया है… भर्ती से संबंधित विज्ञापन वापस लेने के लिए सरकार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को मंजूरी प्रदान कर दी है.. भर्ती नए सिरे से होगी… साल 2025 में सीईटी होने के बाद भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा… आपको बता दे कि एचएसएससी ने 16 अगस्त 2024 को इन पुलिस भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया था.. राहत की बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके युवाओं को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है.. उन्हें आगामी भर्ती में शामिल होने की अनुमति होगी… साथ ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करने वाले नए आवेदक इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे..

इसके अलावा, पहले रिटिन एग्जाम में सिर्फ पदों की संख्या के चार गुना आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान था, मगर अब 10 गुना को शॉर्टलिस्ट करने का प्रावधान होगा… इसलिए, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में ज्यादा से ज्यादा आवेदकों को शामिल किया जा सकेगा… ताकि, लिखित परीक्षा के लिए 10 गुना उम्मीदवार उपलब्ध हो सकें…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- आठ मरला कॉलोनी में घर में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat

BREAKING..हरियाणा में कल से इतने बजे से दुकाने होगी बंद..अनिल विज ने ट्वीट कर दी जानकारी

Voice of Panipat

HARYANA:- एक ही क्लास की 4 लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता, CCTV खंगाल रही पुलिस

Voice of Panipat