January 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

PVR INOX ने खाने- पीने के सामान पर 40% दी छूट

वायस ऑप पानीपत (सोनम):- मल्टीप्लेक्स चेन PVR आइनॉक्स ने खाने-पीने के सामानों की कीमतों में 40% तक कटौती की है। बीते दिनों कंपनी को सोशल मीडिया पर उसे अपनी दरों को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा था। कंपनी ने अब 99 रुपए से शुरू होने वाले फूड कॉम्बो पेश किए हैं….. वहीं, GST काउंसिल ने 11 जुलाई को सिनेमा हॉल में खाने-पीने की चीजों के बिल पर लगने वाले GST को 18% से घटाकर 5% कर दिया है। इस फैसले का पॉजिटिव असर मल्टीप्लेक्स चेन्स के बिजनेस पर दिख सकता है…..जिन्हें OTT प्लेटफॉर्म्स से कड़ी चुनौती मिल रही है। इस साल की शुरुआत में OTT से मुकाबले के लिए आइनॉक्स और PVR ने मर्जर कर लिया था…… मर्जर के बाद ये 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स के साथ भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की 5वीं बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन बन गई। टॉप पर ANC थिएटर्स है जिसकी 10,500 स्क्रीन है……

ऐसे में यहां हम मल्टीप्लेक्स बिजनेस क्या चैलेंज फेस कर रहे हैं, उस बारे में बता रहे हैं। आखिर PVR-आइनॉक्स को साथ क्यों आना पड़ा? मल्टीप्लेक्स चेन्स फिल्म दिखाने के अलावा किन-किन चीजों से कमाई करती है। चलिए इन सवालों के जवाब जानते हैं….

 2018 में OTT मार्केट 2,590 करोड़ रुपए का था। कोरोना महामारी के दौरान इसमें तेजी से ग्रोथ आई…. भारत में अभी OTT मार्केट लगभग ₹10,500 करोड़ रुपए का हो चुका है…. यानी 5 साल में यह 300% बढ़ा है। 2030 में इसके ₹30,000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में OTT से मुकाबले के लिए मर्जर जरूरी था…..

PVR आईनॉक्स ने जनवरी-मार्च क्वार्टर में 334 करोड़ का नेट लॉस और 1,143 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया था। FY21 में PVR का रेवेन्यू 91% और INOX का 92% गिर गया था….. दोनों ब्रांड्स के बीच प्रति व्यक्ति फूड एंड बेवरेज रेवेन्यू में बड़े अंतर था। IDBI कैपिटल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि PVR के लिए यह 93 रुपए और आईनॉक्स के लिए 75.2 रुपए था….. यानी 24% का अंतर। अब दोनों ब्रांड मर्ज हो गए हैं, तो फूड एंड बेवरेज रेवेन्यू बढ़ सकता है। एम्प्लॉई कॉस्ट में भी कमी आने की उम्मीद है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिल्ली में येलो अलर्ट लागू, अगले आदेशों तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Voice of Panipat

HARYANA:- रोड़वेज कर्मचारी इस दिन रहेंगे भूख हड़ताल पर

Voice of Panipat

मौसम विभाग ने दी जानकारी, हरियाणा यूपी सहित इन राज्यों में 3 दिन भारी बरसात की चेतावनी

Voice of Panipat