February 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

HARYANA- DELHI में यमुना के पानी पर सियासत

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा के बाद अब दिल्ली में यमुना नदी का पानी कोहराम मचाया हुआ है….. इसको लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच सियासत जारी है…..आम आदमी पार्टी  के नेता लगातार आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा दिल्ली में जानबूझकर यमुना का पानी छोड़ रहा है, जबकि हरियाणा हथिनी कुंड बैराज से उत्तर प्रदेश (UP) को जाने वाली नहर सूखी पड़ी है….CM मनोहर लाल ने अरविंद केजरीवाल के आरोप पर कहा कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास कोई जवाब नहीं होता है तो उन्हें सपने में भी हरियाणा याद आने लगता है….. प्रदूषण हो तो हरियाणा याद आ जाता है, पानी हो तो हरियाणा याद आ जाता है, या कोई और बात भी हो तो हरियाणा याद आ जाता है…… वहीं CM ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज केवल एक बैराज है, वह एक डैम नहीं है। बैराज कम क्षमता के साथ पानी रेगुलेट करने के लिए बनाया जाता है……. 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी अधिक आते ही प्राकृतिक तौर पर पानी उससे निकलता है। इसी पानी के बहाव से हमारे कुछ जिले प्रभावित हुए, जैसे जैसे पानी आगे जाएगा तो उससे दिल्ली और उसके बाद हमारे आगे के जिले फरीदाबाद और पलवल भी प्रभावित हो रहे हैं……

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे लेटर का हरियाणा ने जवाब दिया है। जिसमें कहा है कि हथिनी कुंड एक बैराज है, डैम नहीं है। इसलिए पानी छोड़ने की मात्रा को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। रिटायर्ड IAS और हरियाणा के मुख्यमंत्री के सलाहकार (सिंचाई) देवेंद्र सिंह ने कहा कि यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आधारहीन और तथ्यों से परे बात कर रहे हैं। हथिनी कुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ने के उनके आरोप पूरी तरह से भ्रामक हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

रबी फसल खरीद अभियान के तहत हरियाणा वेयर हाउसिंग बोर्ड और मार्किट कमेटी के अधिकारियों की हुई बैठक

Voice of Panipat

HARYANA में लागू नहीं होगे दिल्‍ली मेट्रो रुल, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

अज्ञात व्यक्ति ने की मां-बेटी की हत्या, बेटे की हालत गंभीर, अस्पताल में करवाया भर्ती

Voice of Panipat