22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद को पुलिस ने लिया हिरासत में, सूटकेस लेकर पहुंचे थे विधानसभा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि मंगलवार को चुपचाप हरियाणा विधानसभा के पास हाथ में सूटकेस लेकर पहुंच गए। उनके एक हाथ में गीता थी तो दूसरे हाथ में सूटकेस में गोबर भरा हुआ था। विधानसभा सेशन के दौरान बाहर गेट पर लगे बैरिकेड को भी नवीन जयहिंद चुपचाप पार कर गए थे। जैसे ही उनके आने की सूचना मीडिया को मिली तो मीडिया मौके पर पहुंच गई। मीडिया को देखकर चंडीगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची।

वहीं पुलिस ने नवीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में मीडियो के सामने नवीन ने कहा कि अब तो चैयरमैन और डिप्टी सचिव की चैट भी बाहर आ गई। प्रदेश में 30 लाख युवा बेरोजगार हैं। हर जगह शोषण किया जा रहा है। सदन चल रहा है, इसलिए सीएम और मंत्री गीता पर हाथ रखकर कसम खा लें कि कुछ गलत नहीं हुआ। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने लगी तो नवीन जयहिंद ने कहा कि मैं अकेला हूं। सेशन चल रहा है।

पुलिस ने नवीन जयहिंद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गई। बता दें कि नवीन जयहिंद ने शुक्रवार को प्रदेश के युवाओं के साथ मटका चौक पर गिरफ्तारियां दी थी। अपने साथ गोबर के गोछे, गोमूत्र, गीता और गंगाजल लेकर पहुंचे थे। तब पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें करके उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले नवीन जयहिंद एचपीएससी गोबर, गोमूत्र, गीता और गंगाजल लेकर पहुंचे थे और आयोग के कार्यालय पर हवन किया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एशियन गेम्स में भारत की 3 बेटियों ने जीता गोल्ड

Voice of Panipat

कोहरे में बस हादसो को रोकने के लिये सतर्क हुआ रोडवेज प्रबंधन, इस ट्यूब का लेगा सहारा

Voice of Panipat

HARYANA मे 2024 के लिए छुट्टियों का शेड्यूल जारी, कुल 166 छुट्टियां

Voice of Panipat