21.2 C
Panipat
March 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia CrimesLatest NewsPanipat Crime

अवैध शराब बेचते हुए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना इसराना पुलिस ने शुक्रवार को डाहर गांव में तालाब के पास कमरे में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 12 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव डाहर अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गांव में तालाब के पास बने कमरे में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोनू पुत्र राजेंद्र निवासी डाहर के रूप में बताई। आरोपी के पास मौके से 8 बोतल व 8 अध्धे अवैध देसी शराब बरामद हुई। 

पुलिस ने बरामद शराब का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:-अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार, 61 बोतल अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद

Voice of Panipat

Panipat-दीपांशु मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीत में किराना दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat