18.2 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT:- मीडिया कौंसिल ऑफ़ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संजय राठी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- देश में पत्रकारों के एकीकरण और उन्नयन के लिए नई दिल्ली के हरियाणा भवन में आज मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का गठन किया गयाl जिसका वरिष्ठ पत्रकार संजय राठी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उत्तर प्रदेश से उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा महासचिव, राजस्थान से जार के प्रदेश महासचिव घनश्याम एस बाघी कोषाध्यक्ष, मध्य प्रदेश से जंप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन आनंद जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश महासचिव मनोज गोयल प्रवक्ता, हिमाचल से शांति गौतम उपाध्यक्ष, दिल्ली से वीरेंद्र सैनी , जाकिर हुसैन, गाजियाबाद से ज्ञानेंद्र शर्मा सचिव, दिल्ली से जगदीश चंद्र वर्मा को सलाहकार सर्वशक्ति से चुना गया।

इसके साथ ही बलदेव मल्होत्रा चंडीगढ़, रश्मि बालियान हरियाणा, जसबीर सिंह मलिक, अनिल आर्य चंडीगढ़, मध्य प्रदेश से महेंद्र शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे निर्वाचित किया गया। उक्त जानकारी मीडिया कौंसिल ऑफ़ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज गोयल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में देश भर के 11 राज्यों से वरिष्ठ पत्रकारों एवं संपादकों ने भाग लिया। उन्होंने आगे बताया कि देश में पत्रकारों की समस्याओं को सही ढंग से उठाने एवं मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ स्थापित करने के उद्देश्य से इस मीडिया संगठन का गठन किया गया है।हरियाणा से सोमबीर सिंह, मुकेश शर्मा, जयपाल सिंह लांबा, भारत ढिल्लन, डॉ राजीव दलाल, डॉ जोगिंदर ढुल, सुक्रम पाल, रश्मि बालियान, डॉ प्रदीप बल्हारा, विपिन कुमार, रवि कंसल, चंडीगढ़ से अनिल आर्य, बलदेव मल्होत्रा, दिल्ली से साधना चौधरी, हर्ष गोयल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बालासोर TRAIN हादसा में जान गवाने वाले 28 लोगो की अभी तक नहीं हो पाई पहचान

Voice of Panipat

पानीपत में रास्ता रोककर मारपीट करने के 3 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

पेड़ की और देखते ही लोगो को बुलानी पड़ी पुलिस

Voice of Panipat