February 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- स्कूल वाहन संचालकों और लंबे ट्रक चालकों पर प्रशासन सख्त, अनियमिता पाई जाने पर अब होगी FIR दर्ज, DC ने दिए आदेश 

वायस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह):- जिला सडक़ सुरक्षा कमेटी और स्कूल सुरक्षा वाहन पोलिसी की महत्वपूर्ण बैठक जिला सचिवालय में DC वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। DC ने बैठक कहा कि शहर में प्रवेश करने वाले लंबे ट्रक टे्रफिक व्यवस्था को चुनौती देते है। इन ट्रक चालकों के खिलाफ अधिकारियों को सख्त से सख्त कार्यवाही करनी होगी ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके और लोगों  के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हों। DC ने कहा कि जो ट्रक चालक अपनी लाइन छोड़कर दूसरी लाइन में प्रवेश करते है तो इससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है ऐसे ट्रक चालकों के खिलाफ जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज करनी भी पड़े तो इसके लिए अधिकारियों को पीछे नहीं हटना होगा।

DC ने कहा कि शहर के बाहर स्पीड के बड़े बड़े बोर्ड जिन पर मोटे अक्षरों में लिखा हो पानीपत में सीसीटीवी कैमरे से चालान होते है के बोर्ड आपका स्वागत करते है उनका साइज बढ़ाना होगा ताकि शहर में प्रवेश करने वाले बड़े वाहन संचालक इसे स्पष्टï रूप से देख सकें। DC ने अधिकारियों को एनएच 44 की रोड वाईडनिंग को यथा शीघ्र संपन्न करवाना सुनिश्चित करें ताकि अनावश्यक ट्रेफिक व सडक़ दुर्घटनाओं से बचा जा सकें। DC ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्पीड ब्रेकर लगवाने को कार्य को लेकर और तेजी लाएं। स्कूल व परिवहन विभाग की बसों के ड्राईवरों के ड्रग टेस्ट करें। उनके परिचय पत्र जारी करें। सैक्टर 13-17 में पार्किंग यूज के लिए खाली पड़ी जमीन को पार्किंग की जगह के रूप में इस्तेमाल करे। 8 फीट के पॉल लगाकर इन पर वायडनिंग करने के निर्देश भी दिए। DC ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए दो नई खेंचने वाली वैन व पुरानी खेंचने वाली वैन की मुरम्मत करवाने व खरीदने के निर्देश दिए। DC ने एनएचआई अंबाला को निर्देश दिए कि पानीपत में जाम की स्थिति को देखते हुए हनु स्वीटस व बरसत रोड़ के सामने फ्लाई ओवर पर चढऩे हेतु कट खोलने का कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

SP लोकेन्द्र सिंह ने बैठक में कहा कि जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए ट्रेफिक पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। जो वाहन चालक गलत लाइन पर चलते है इन पर मामले दर्ज करें व उन्हें इंम्पाउंड करें ताकि शहर में किसी भी तरह की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देवी मंदिर पानीपत चौंक में अनाधिकृत रूप से पानी की टंकी बनाई गई है जिसके कारण यातायात प्रभावित होता है। एमसी को तुरंत कार्यवाही करके अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा CM पद की शपथ

Voice of Panipat

चाचा बहाने से ले गया भतीजे को सरसों के खेत में, उसके बाद…

Voice of Panipat

अगस्त में इन बैंकों ने महंगा किया लोन, ग्राहकों को ज्यादा देनी होगी EMI, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat