27.9 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT के इस वार्ड में 44 लाख की लागत से बनेगी गलियां व सड़कें

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- पानीपत के वार्ड 21 के राम नगर की 40.35 लाख से गलियां बनाई जाएगी और 4.60 लाख रुपये से बबैल रोड बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम टेंडर लगा दिया है और साथ ही नगर निगम ने वर्कआर्डर की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्कआर्डर जारी होते ही तीन माह में काम पूरा किया जाएगा। यह लोगों की सबसे पुरानी मांग थी। जो अब पूरी हो रही है।

साथ ही पानी निकासी के लिए चैंबर भी बनाए जाएगी। ताकि बारिश के समय पानी गलियों में जमा न हो सके। इससे लोगों की काफी पुरानी मांग भी पूरी होने जा रही है। बता दें कि पिछले एक साल साल से पानी निकासी की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब यह समस्या जल्द दूर होगी। नगर निगम द्वारा लगाए गए टेंडर से आसपास की कालोनियों को भी फायदा होगा। इसमें ज्यादात्तर ग्रामीण क्षेत्र के एरिया कवर होंगे।

इस तरह इसी एरिया के चारों तरफ की गलियां ब्लाक की ईंटें बिछाकर पक्की जाएगी। नगर निगम द्वारा वर्कआर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही वर्कआर्डर जारी करवाकर काम शुरू किया जाएगा। इससे लोगों ने राहत की सास ली। पहले भी कई बार लोग गलियों को पक्का करवाने के लिए मांग कर चुके हैं। गलियों के निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए चैंबर बनाए जाएंगे, ताकि बारिश के दौरान गलियों में पानी जमा न हो सके। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रत्येक गली पर एक चैंबर बनाया जाएगा। इसके लिए सीवर के मेन हाल तक विशेष लेवल तय किया जाएगा। राम नगर में चार गलियां अधूरी पड़ी है। जो अब बनेगी। इसके साथ ही कई समस्याएं कालोनी की दूर होगी। इससे गलियों में सीवर की समस्या भी दूर की जाएगी और जहां नालियों की जरूरत होगी वह भी बनाई जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में BIKE चोर हुआ गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- राजीव कॉलोनी में युवक पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA:- टिकट कटा तो निर्दलीय लड़ा चुनाव, अब जीत के बाद विधायक देवेंद्र कादियान ने BJP को दिया समर्थन

Voice of Panipat