20.4 C
Panipat
April 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia CrimesLatest NewsPanipat Crime

PANIPAT:- होली के दिन युवक भगा ले गया नाबालिग लड़की को, फिर लड़की ने अपने ही परिवार वालो के खिलाफ दिया बयान

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के चंदनीबाग थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की को 22 साल का युवक शादी का झांसा देकर बहला- फुसलाकर भगा ले गया.. लड़की के पिता ने ट्रैप लगाकर 4 घंटे के अंदर ही दोनों को पकड़ लिया.. मामले की सूचना पिता ने पुलिस को दी.. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कर लिया है..

चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया की वह मूल रूप से यूपी का रहने वाला है.. और पानीपत में वह मजदूरी का काम करता है.. वह पांच बच्चो का पिता है.. उसकी 4 बेटियां व एक बेटा है.. उसकी तीसरे नंबर की बेटी करीब 17 साल की है.. जबकि 9वीं पास है.. पिता का कहना है कि होली के दिन काम से छुट्टी होने के चलते वह पूरा दिन घर पर ही था.. सुबह से शाम तक बच्चों के साथ रहा और बच्चों के साथ होली खेली.. शाम के समय जब वह चाय- नाश्ता करने लगे.. इसी बीच उनकी 17 साल की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई.. पिता ने बच्ची की तलाश हर जगह पर कि लेकिन बेटी का कही कुछ पता नही चला.. पिता ने बताया कि एक दिन पहले ही उसे अपनी बेटी के चाल- चलन के बारे में पता लगा था.. उसने अपनी बेटी पर दबाव डाल कर पूछा तो बेटी ने बताया कि दिलशाद से प्रेम करती है.. पिता ने बेटी के लापता होने पर दिलशाद पर शक जाहिर किया.. वहीं दोनों पर ट्रैप लगाकर दोनों को पकड़ लिया.. मामले की सूचना पिता ने पुलिस को दी.. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कर लिया है..वहीं थाने में लड़की ने परिजनों के खिलाफ ही बयान दिए हैं.. पुलिस आज मजिस्ट्रेट से समाने लड़की के बयान दर्ज करवाएगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- मौसेरी बहन की शादी से लौट रहा था युवक, रास्ते में हुआ कुछ ऐसे, मौके पर पहुंची पुलिस  

Voice of Panipat

सरकारी नौकरी की इतनी चाह, फर्जी डिग्री से हासिल कर ली नौकरी, खुलासा हुआ तो नौकरी से हो गए बर्खास्त

Voice of Panipat

PANIPAT में सेल्समैन के बैग से 50 हजार कैश चोरी, केस दर्ज

Voice of Panipat