January 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

2021 में सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले सेलिब्रिटी बने नीरज चोपड़ा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम)- 2021 में जैवलिन थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा देश और विदेश में सबसे ज्यादा सर्च किए गए। देश में सेलिब्रिटी के तौर पर और विश्व में एथलेटिक्स खिलाड़ी के तौर पर उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा और इसी के साथ उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। महज 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने नाम कई उपलब्धियां की हैं।

गूगल पर नीरज चोपड़ा ओलंपिक, नीरज चोपड़ा थ्रो, नीरज चोपड़ा ओलंपिक 2021 और नीरज चोपड़ा जैवलिन टॉप कीवर्ड रहे, जिन्हें सर्च किया गया। लोगों ने नीरज के थ्रो, जोकि ओलंपिक में 87.58 मीटर रहा है, जानना चाहा। नीरज चोपड़ा जैवलिन के नाम से भी सर्ज किया गया। इसी के साथ नीरज चोपड़ा के नाम को 25 अन्य कीवर्ड से सर्ज किया गया है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

जानकारी के दौरान आपको बता दें कि गोल्ड मेडल जीतने से पहले नीरज के फॉलोअर्स ढाई लाख थे, जो पांच महीने में 52 लाख हो गए हैं। स्वर्ण पदक जीतने के 24 घंटे में 10 लाख फॉलोअर्स हो गए थे। ट्वीटर पर भी इस समय नीरज के सात लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बता दें कि स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से नवाजा गया। पुणे में बने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का नाम भी नीरज के नाम पर रखा गया। कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेने के साथ ही विभिन्न विज्ञापन कंपनियों का चेहरा बने।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इस बैंक ने FD की ब्याज दरों में की वृद्धि, पढिए

Voice of Panipat

1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी,इससे नकली चांदी बेचने पर रोक लग सकेगी

Voice of Panipat

अगर कार में होगी सिंगल सवारी तो कटेगा चालान, पढ़िए क्या है पूरी खबर

Voice of Panipat