19.8 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में सासंद के भाई का एक्सीडेंट, सोनीपत से ड्यूटी कर लौट रहे, हाईवे पर गाड़ी से टकराकर 3 बार पलटी कार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में मंगलवार शाम राज्यसभा और सांसद और पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पवार के भाई रोहतास पवार का एक्सीडेंट हो गया.. रोहतास पवार पंवार शाम को सोनीपत से अपनी क्रेटा कार में मतलौडा स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे.. वह यह कार खुद चला रहे थे.. जीटी रोड पर समालखा में पाइट कॉलेज के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी क्रेटा कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद गाड़ी ने 3 बार पलटी खाई, लेकिन वह इस एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए..

हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया.. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सुचित  किया.. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.. राहगीरों और पुलिस की मदद से रोहतास पवार को गाड़ी से बाहर निकाला गया.. कुछ ही देर बाद ट्रैफिक सुचारू करवा दिया गया.. वहीं, रोहतास पंवार को  शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.. उनको कई जगह चोटें लगी हैं, लेकिन हालत कंट्रोल में है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

तत्कालीन सिटी थाना प्रभारी बलराज सिंह के खिलाफ गृहमंत्री को दी थी शिकायत, खुद ही फंस गया आरोपी अमरजीत मान पुलिस के शिकंजे मे, किया गया गिरफ्तार

Voice of Panipat

अधिक वसूली करने वाले अस्पतालों पर होगी बड़ी कार्यवाही- CM मनोहर लाल

Voice of Panipat

Haryana मंत्रिमंडल का विस्तार, 1कैबिनेट और 7 राज्यमंत्री, 8 मंत्रियों में 7 नए चहरे

Voice of Panipat