March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

HARYANA के इन 6 जिलों में आज भी होगी बारिश

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा में मौसम विभाग ने 6 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में आज भी बारिश की आशंका जताई है.. अन्य 16 जिलों में बारिश की कम आशंका को देखते हुए धूप से उमस बढ़ने का अनुमान है.. बाढ़ ग्रस्त इलाकों में उमस के कारण आई फ्लू तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में 606 गांव और 33 शहरी क्षेत्रों में 381 केस आए हैं, जिसके बाद अब इनकी संख्या 8188 तक पहुंच गई है… वहीं हरियाणा में मानसून सीजन में 44% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है.. 1 जून से 5 अगस्त तक सूबे में 335.9 MM बारिश हुई है। हालांकि अगस्त में 18.1 MM बारिश हुई है, जो सामान्य 29.2 प्रतिशत बारिश के मुकाबले 38% कम है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त में बारिश को लेकर ऐसे ही हालात रहेंगे। बारिश कम होने के कारण उमस लोगों को परेशान करेगी..

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है.. इस दौरान निकलने वाली धूप से उमस लोगों को परेशान करेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर के पदों पर निकली भर्ती, 17 जनवरी से करें आवेदन

Voice of Panipat

सरकारी नौकरी की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

देश में 24 घंटे में 2.11 लाख कोरोना केस आए

Voice of Panipat