20 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

हरियाणा में 9 जनवरी तक हो सकती है बारिश

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में कोल्ड डे और घने कोहरे के चलते ठंड बढ़ गई है.. 24 घटे में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे आ गया.. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है..  सबसे अहम बात यह है कि राज्य के सभी 22 जिलों में दिन का पारा 14 डिग्री और रात का पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहा..

हरियाणा के अधिकाश जिलों में धूप नहीं निकली है.. इस कारण से हिसार, फतेहाबाद, करनाल और रोहतक में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है.. इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई है.. करनाल में दिन का तापमान 9.1 डिग्री, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रहा..वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है.. मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा जरूर रहा.. लेकिन सुबह हल्का आठ बजे ठड़ी हवा चली तो कोहरे हट गया.. इसके बाद आसमान में दोपहर बाद बादल छाए रहे.. नौ जनवरी तक वर्षा होने के आसार बने हुए हैं.. वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को घना कोहरा पड़ेगा और ठिठुरन भी बढ़ेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने थाना तहसील कैंप, थाना सेक्टर 13/17 व साइबर क्राइम थाना का औपचारिक निरीक्षण  किया

Voice of Panipat

लगभग 12 लाख परिवारों को सरकार 5 हजार रुपये की करेगी मदद, इस दिन कर सकते है आवेदन

Voice of Panipat

DSP की तीन महीने बाद ही थी रिटायरमेंट, सुबह ही भाई को फोन पर बोले थे- जल्द घर आऊंगा

Voice of Panipat