20.2 C
Panipat
March 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT में हारट्रोन सेंटर के मालिक को घर में घुसकर मारी गोली, आरोपी काबू

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला पानीपत के परमहंस कुटिया से सामने आया है। जहां दिन दिहाड़े घर में घुसकर हारट्रोन सेंटर के मालिक विनोद भराड़ा पर हमला कर दिया है। विनोद भराड़ा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। जहां विनोद भराड़ा को सिविल अस्‍पताल के बाद महाराजा सिग्‍नस अस्‍पताल ले जाया गया है। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सामने आया है कि कुछ दिन पहले ही विनोद भराड़ा ने पुलिस को एक शिकायत दी थी। भराड़ा ने बताया था कि परमहंस कुटिया के नजदीक वह घर पर थे। 5 अक्टूबर 2021 को एक व्यक्ति ने पिकअप बलेरो से उन्हें टक्कर मार दी थी। तब वह बाहर सीढ़ियों पर बैठे थे। इस हादसे में उनकी दोनों टांगों के घुटने से नीचे हड्डी टूट गई। दायीं टांग कटकर अलग हो गई। दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपित देव सुनार को गिरफ्तार किया। वह जमानत पर छूटकर आ गया था। केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था।

भराड़ा ने बताया था कि अगर समझौत नहीं किया तो अंजाम भुगतना होगा। वह खुद भी आत्महत्या करने की धमकी देता था। भराड़ा ने पुलिस से कहा था कि वह पहले ही हादसे की वजह से चल नहीं सकते। अब मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। वहीं आज विनोद भराड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जैसे लोगो को इस वरदात के बारे में पता लगा तो परमहंस कुटिया के पास लोगों की भीड़ लग गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर कोई स्वजनों को संभाल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर आरोपी को भी गिफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही भी की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में ब्लैक फंगस की हुई एंट्री, इतने मामले आए सामने

Voice of Panipat

HARYANA में नेशनल मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा कैश अवॉर्ड

Voice of Panipat

HARYANA में तीसरी बार बदली मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण  समारोह की तारीख, अब 17 को 

Voice of Panipat