February 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsPanipat Crime

पानीपत में मां ने तीनों बच्चों को भेज दिया बाहर, कर लिया दरवाजा बंद, उसके बाद..

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के तहसील कैंप में तीन बच्चों की मां ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी .. घटना से पहले महिला ने अपने बच्चों को पड़ोसी बच्चों के साथ खेलने भेज दिया था.. कुछ देर बाद बच्चे खेल कर घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को आवाज लगाकर दरवाजा खटखटाया.. फिर पति दोपहर को लंच करने के लिए लौटा.. तो पड़ोसियों ने बताया महिला दरवाजा नही खोल रही है.. पड़ोसियों की मदद से पति ने घर का दरवाजा तोड़ा तो महिला अंदर फंदे पर लटकी हुई मिली.. मामले की सूचना पति ने पुलिस को दी.. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया.. जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है..

पुलिस को दी सूचना में पति ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.. दोनों की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी.. शादी के बाद से ही दोनों पानीपत रह रहे थे.. यहां पर वह एक दुकान पर काम करता है.. दोनों के तीन बच्चे हैं.. पति ने बताया सुबह उठकर सभी ने चाय-नाश्ता किया.. इसके बाद करीब 10 बजे वह काम पर चला गया.. वहीं, पति को पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी 12 बजे तक हाथ सेंक रही थी.. इसके बाद उसने पड़ोस में खेल रहे बच्चों को कहा कि वे उनके बच्चों के साथ भी खेला ले.. वह घर पर पौंछा लगाएगी और सीने में दर्द की वजह कुछ देर आराम करेगी.. बच्चे साथ में होंगे, तो वे आराम नहीं करने देंगे.. करीब डेढ़ बजे बच्चे खेल कर घर आए, तो मां ने दरवाजा नहीं खोला.. पति ने जब दरवाजा तोड़ा था, तब वह चुन्नी से पंखे पर लटकी हुई थी.. मामले की सूचना पति ने पुलिस को दी.. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया.. जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में बाढ़ का कहर विपक्ष बोले समय रहते नहीं किेए प्रयास

Voice of Panipat

दिल्ली व रोहतक के बीच दौड़ेगी रैपिड ट्रांसिट ट्रेन, अब सफर होगा आसान

Voice of Panipat

HARYANA में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले, इन जगहों पर मिले इतने केस

Voice of Panipat