March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में कांग्रेस उम्मीदवार का पति गिरफ्तार, BJP छोड़कर आए थे Congress में

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के करनाल में नगर निगम में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार के पति विकास कंबोज को पुलिस ने अचानक गिरफ्तार कर लिया है.. वो टिकट न मिलने पर बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे.. इसके बाद महिलाओं के लिए रिजर्व वार्ड 2 से कंबोज की पत्नी को टिकट मिला था..

वहीं उनकी पत्नी आरती कंबोज ने बताया कि सेक्टर 32,33 थाना की महिला व पुलिसकर्मी उनके घर पर पहुंचे.. उस समय उनके पति विकास घर पर नहीं थे.. पुलिस कर्मी ने कहां 1 घंटे के अंदर विकास को थाने में लेकर पहुंच जाना। गिरफ्तारी की बात सुनकर कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा, पूर्व विधायक राकेश कंबोज व अन्य नेता विकास कंबोज के आवास पर पहुंच गए थे.. जब वह विकास को थाने में लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें किसी पुराने चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार कर लिया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

साइक्लोथॉन रैली में HARYANA बनाएगा विश्व रिकॉर्ड

Voice of Panipat

पानीपत में बंद मकान देखकर चोरो ने की 2 लाख कैश चोरी

Voice of Panipat

इस बॉलीवुड जोडी ने तालाक का किया फैसला, Social Media पर किया ऐलान

Voice of Panipat