January 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

26 अगस्त (शनिवार) को लगेगा गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार अगस्त महीने के चौथे शनिवार (26 अगस्त) को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा, जिसमें गृह मंत्री प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।

गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित किया जाता है जिसमें दोपहर केवल एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को ही सुना जाएगा।

गौरतलब है कि गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में फोन स्नेचिंग करने वाले 2 गिरफ्तार

Voice of Panipat

Haryana में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन Train, जानें Train का किराया

Voice of Panipat

हरियाणा में बनने जा रही है एक और नई जेल, पढ़िए और Share जरूर करें

Voice of Panipat