18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA:- अधिकारियों-कर्मचारियों की छुटिटयां रद्द , प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते लिया फैसला

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के 12 जिलों, हिसार, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी, अंबाला, चरखी दादरी, पंचकूला, जींद, पलवल और फतेहाबाद में बारिश हो रही है.. लगातार बारिश के बाद प्रदेश पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है…हिसार, फतेहाबाद, जींद और सोनीपत में तेज बारिश से सड़कें-गलियां तालाब बन गई हैं। हिसार में जहां 33 केवी आर्य नगर पावर हाउस तक में पानी घुस गया, जिसके बाद बिजली काटनी पड़ी… सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही है… हालात बिगड़ते देख सरकार ने पब्लिक हेल्थ विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उनके स्टेशन छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

विभाग के सेक्रेटरी मोहम्मद शाईन ने निर्देश जारी किए कि पंपिंग मशीनरी अच्छे से काम करें, इसको सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी पंप ऑपरेटर अपनी ड्यूटी पर बने रहें.. वहीं उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज पर तकनीकी दिक्कत हो गई है। इसे देखते हुए कल चलने वालीं 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं… कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, 1 सितंबर तक प्रदेश में हल्की से तेज बारिश हो सकती है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- रोडवेज के कंडक्टर से भिड़ी युवती, बोली तेरे जैसे बहुत किए सिधे, CM को करती हूं कॉल, मशीन तोड़ी-नोट फाड़े, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

HARYANA-में CRPF जवान की ह#त्या,छुट्टीयों में घर आया था

Voice of Panipat

22 दिनों के बाद खुल गया चंडीगढ़-दिल्ली हाइवे

Voice of Panipat