22.4 C
Panipat
October 20, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

हरियाणा का छोरा चढ़ेगा सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर, फहराएगा  चोटी पर तिरंगा

वॉयस ऑफ पानीपत (जिया)-आपको बता दे की हरियाणा के रेवाड़ी का नरेंद्र यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के लिए 6 अगस्त को रूस जाएगा हालांकि,इससे पहले भी वो  दो बार इस चोटी पर तिरंगा फहरा चुका है। रूस में मौजूद माउंट एल्ब्रुस की ऊंचाई समुद्र तल से 18,510 फीट है,इस अभियान में नरेंद्र के साथ विश्व के अन्य पर्वतारोहियों जुड़ेंगे,इस अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व नरेंद्र ही करेंगे और 15 अगस्त यानी भारत की आजादी के दिन एल्ब्रुस की चोटी पर तिरंगा फहराएंगे, आपको बता दे की नरेंद्र तीसरी बार इस उपलब्धि को हासिल करते ही सबसे अधिक बार माउंट एल्ब्रुस पर चढ़ने वाले पहले भारतीय बनेंगे, जो कि रिकॉर्ड होगा।

रेवाड़ी जिले के गांव नेहरूगढ़ के रहने वाले नरेंद्र यादव की मौसेरी बहन पद्मश्री संतोष यादव भी दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं,नरेंद्र की यह उपलब्धियां इसलिए भी खास हैं, क्योंकि आज से 4 साल पहले पर्वतारोहण के दौरान फ्रॉस्टबाइट (एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर का कोई अंग अत्यधिक ठंड के कारण जम जाता है) का शिकार हो गए थे जिस कारण डॉक्टरों ने उनके पैर को काटने तक का कह दिया था..फिर 2 साल उपचार चला, जिस कारण पैरों की अंगुलियां सीधी ही रहती हैं, मुड़ती नहीं है…इतनी कठिनाईयों के  बावजूद भी नरेंद्र सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां फतह करने वाले बन चुके हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

वॉट्सएप व टेलीग्राम जैसे एप पर 60 से ज्यादा ग्रुप बने, फ्लाइंग की लोकेशन शेयर कर कराई जा रही है बेटिकट यात्रा

Voice of Panipat

कामगार से मारपीट कर छीना मोबाईल फोन, CCTV में कैद हुई वारदात

Voice of Panipat

हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को,सरकार प्रति कर्मचारी मिलेगी 48 हजार की सब्सिडी

Voice of Panipat