22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat Politics

हरियाणा की बेटी बनने जा रही है दिल्ली की सीएम

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- भाजपा विधायक रेखा गुप्ता शालीमार बाग से दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर कुछ देर में शपथ लेगी.. वे रामलीला मैदान में 12 बजे  शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली की सीएम तौर पर शपथ लेगी..

रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे.. इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है.. शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने कहा,’यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.. मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी.. मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’ शीशमहल दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है.. अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे.. भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हिसार में बढ़ रही दूषित पेयजल की समस्या, लोग हो रहे बीमार

Voice of Panipat

‘दहिया V/s मलिक’ फिल्म पर मचा बवाल, गृहमंत्री अनिल विज बोले- जातिगत विवाद ठीक नहीं, होगी उचित कार्रवाई

Voice of Panipat

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज HARYANA दौरे पर

Voice of Panipat