35.6 C
Panipat
June 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

Lockdown में हरियाणा रोडवेज की बसे नही होंगी बंद, परिवहन मंत्री ने कही ये बात

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन के चलते हरियाणा रोडवेज की बसें बंद नहीं की गई हैं…और भविष्य में भी बसें बंद करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। आज बयान में मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए जारी की गई हिदायतों के अनुसार पात्र श्रेणियों के व्यक्तियों के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसें चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बस आमजन के लिए परिवहन का सस्ता और विश्वसनीय साधन है। इसलिए बसों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि लॉकडाउन के दौरान केवल वही लोग बसों में यात्रा कर सकेंगे जिन्हें सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार छूट मिली हुई है। बसों में यात्रा के दौरान उन्हें चेहरे पर मास्क लगाकर रखना होगा और उचित दूरी का भी पालन करना होगा। साथ ही, बसों में सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ATM कार्ड की क्लोनिंग कर उड़ाए करोडो रूपये, NIT के B.Tech औऱ B.Com ग्रेजुएट ने बनाया गिरोह.

Voice of Panipat

PANIPAT:- मकान से 30 लाख कैश व लाखो रूपये के गहने चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

18.18 ग्राम स्मैक सहित गाड़ी चालक को पुलिस ने कि गिरफ्तार, नाकाबंदी कर की कार्यवाई

Voice of Panipat