18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा पुलिस ने जारी की नई एडवाईजरी, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए ले ये रुट

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले रुट में बदलाव किया गया है.. इसके चलते चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा, बबैन, लाडवा, पिपली, कुरुक्षेत्र के रास्ते या पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344), लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे..

*दिल्ली से चंड़ीगढ़ के लिए रूट प्लान*

दिल्ली से चंड़ीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए या करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला और पंचकूला होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचे.. हिस्सार व सिरसा से चंड़ीगढ़ जाने वाले यात्री कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं.. रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका से पंचकूला पहुंच सकते हैं.. इसके साथ हरियाणा पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा की किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं.. साथ ही किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सुशील कुमार मामला नए खिलाड़ियों के लिए बड़ा झटका- हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह

Voice of Panipat

सबसे खतरनाक कौन सा है ‘आई फ्लू’? पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पैसे निकालने के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक, घर बैठे मिलेगा पैसा, जानिए ये स्कीम

Voice of Panipat