20 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsLatest News

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री देंगे हरियाणा की महिलाओं को बड़ी सौगात

वॉयस ऑफ पानीपत (जिया)-आपको बता दे की साल 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र का सबसे लुभाने वाला वादा लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रक्षाबंधन पर बड़ी घोषणा कर सकते हैं, इस योजना के  तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे…माना जा रहा है कि इस रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करेंगे….CM सैनी ने इससे पहले कहा हे कि योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है…..योजना के ऐलान के साथ ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे।

विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र के एक दिन बाद भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था। कांग्रेस ने 7 पक्के वादे शीर्षक से घोषणा पत्र जारी किया था…जिसमें वादा था कि सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे…अगले दिन जारी संकल्प पत्र में भाजपा ने महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने का वादा किया था।

सीएम को भेजे गए योजना के ड्राफ्ट में क्या-क्या है….

1. चार फेज में शुरू होगी योजना

हरियाणा सरकार इस मुख्यमंत्री लाडो लक्ष्मी योजना को चार फेज में शुरू करेगी। पहले फेज में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जो आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा कमजोर हैं…. हरियाणा में बीपीएल (1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय) राशनकार्ड धारकों की संख्या करीब 46 लाख है। संभावना है कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज आय के हिसाब से ऐसे परिवारों की महिलाओं को प्राथमिकता मिले, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए से भी कम है।

2. नौकरीपेशा या पेंशन लेने वाली महिलाओं को लाभ नहीं

सरकार की ओर से कमजोर बेटी-बहनों का आंकड़ा जुटाया गया है। इन आंकड़ों के तहत जो महिलाएं रोजगार में हैं, बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो रिटायरमेंट के बाद पेंशन ले रही हैं। या सरकार से अन्य वित्तीय लाभ ले रही हैं, उन्हें इस योजना से पहले फेज में शामिल नहीं किया जाएगा। हरियाणा में करीब 8.5 लाख महिलाएं विधवा, निराश्रित या परित्यक्ता पेंशन ले रही हैं।

3. चारों फेज में 75 लाख महिलाएं कवर करने की कोशिश

हरियाणा में 18 से 60 साल की उम्र के बीच करीब 75 लाख महिलाएं हैं। दूसरे, तीसरे और चौथे फेज में ऐसी सभी महिलाओं को सरकार इस योजना से जोड़ेगी, जो सरकार के द्वारा तय किए गए क्राइटेरिया में आती होंगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा की बेटी ने रोमानिया में भव्या गुणवाल जीता गोल्ड मेडल

Voice of Panipat

बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा भाई गिरफ्तार, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

PANIPAT:- पैसा डबल करने का झांसा देकर 150 करोड़ हड़पने वाले पति- पत्नी गिरफ्तार,1 फॉच्युर्नर, 1 वरना गाड़ी व 2 लाख रूपए कैश बरामद

Voice of Panipat