35.3 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

HARYANA सरकार ने दी 2741 करोड़ की परियोजनाएं

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज नूंह में पहुचें…. वे मेवात के फिरोजपुर झिरका में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं…..इससे पहले उनका यहां पर पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया। यहां पर मुख्यमंत्री ने नूंह समेत पूरे प्रदेश को 2741 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है।….. जिसमें नूंह काे 305 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं शामिल हैं… CM ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में 2014 से विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। आप सब देख ही रहे हैं कि यहां पर विकास कार्यों की पूरी गाड़ी ही ला दी है….. यहां से आज परियोजनाएं प्रदेश के दूसरे इलाकों तक जाएंगी। यहां पर रैली का पंडाल लोगों से पूरा भर गया है…. CM ने कहा कि जहां पानी नहीं था, बिजली नहीं थी, अब उस इलाके का पूरा विकास होने वाला है। क्षेत्र के लोगों काे रोजे के बाद अब पानी मोल लाकर नहीं पीना पड़ेगा……

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को फिरोजपुर झिरका से प्रदेश को 2741 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है….. विभिन्न जिलों को 347 से अधिक परियोजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 1279 करोड़ की 157 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 1462 करोड़ की 190 परियोजनाओं की आधारशिला रखी…..इसके बाद वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं…..

वहीं कांग्रेस विधायक ने अनेक कार्यों की लिस्ट गिनाई और कहा कि भाजपा सरकार का रवैया इन पर निराशाजनक रहा है…..विधायक आफताब अहमद ने सवाल उठाते हुए पूछा है….. कि शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड को क्यों सरकार तबाह करने पर तुली हुई है। CM ने आश्वासन दिया था कि मेडिकल कॉलेज में जल्द स्टाफ भेजा जाएगा, लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं की गई……

भाजपा जजपा सरकार ने आज तक डेंटल कॉलेज की एक ईंट नहीं रखी….. विधायक आफताब अहमद ने राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए के नूंह से अलवर बार्डर तक फोरलेन के काम को भाजपा सरकार ने नौ साल से रोक रखा है, हजारों लोग सड़क दुर्घटना में मारे गए हैं लेकिन भाजपा जजपा सरकार को कोई फिक्र नहीं है….

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पटाखों पर क्यों नहीं लगा पूरी तरह बैन, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकारा, 25 नवंबर तक फैसला लेने का समय दिया

Voice of Panipat

whatsApp पर आने वाला है ये जबरदस्त फीचर, जाने के लिए पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

1 महीने पहले हुई कहासुनी के चलते सफाई कर्मचारी पर किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

Voice of Panipat