March 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA के किसानों को 2 हजार रुपए मिलेंगे प्रति एकड़

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के किसानों को कृषि वानिकी योजना के तहत 2 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। रोहतक के DC अजय कुमार ने किसानों का आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कृषि वानिकी (पॉपुलर में गेंहू की खेती) अनूठी योजना का 15 दिसंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। यह योजना प्रदेश के 12 जिलों में लागू की गई है, जिनमें रोहतक भी शामिल है। DC ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पॉपुलर में गेहूं की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि वानिकी योजना शुरू की गई है। इस योजना को अपनाने वाले किसानों को सरकार द्वारा 2 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

यह योजना प्रदेश के 12 जिले में लागू होगी। जिनमें रोहतक, अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, पानीपत, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में लागू की गई है। जिला के इच्छुक किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आगामी 15 दिसंबर तक विभागीय वेबसाइट www.fasal.haryana.gov.in पर पंजीकरण करवाकर आवेदन करें। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-180-2117 अथवा कृषि उपनिदेशक से सम्पर्क किया जा सकता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पास 14 जिलों में लू का अलर्ट 

Voice of Panipat

दर्दनाक हादसा- शादी समारोह में जा रहा था परिवार, ट्रैक्टर ट्राली व कार की हुई भिडंत, जीजा-साले समेत अन्य की मौत

Voice of Panipat

HARYANA:- राई हलके में कांग्रेस को दूसरा झटका, जसपाल आंतिल ने छोड़ी पार्टी 

Voice of Panipat