22.9 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

हरियाणा में संदिग्ध हालत में युवती लापता, घर मे रखे लाखों के गहने भी ले गई

वायस ऑफ पानीपत (शालू मोर्या):- हरियाणा के करनाल में 20 साल की युवती संदिग्ध हालातों में लापता हो गई.. युवती अपने साथ घर में रखे गहने और अपने सर्टिफिकेट भी लेकर गई है.. परिजनों को संदेह है कि उनकी बेटी किसी के साथ गई है या फिर कोई उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है.. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने दी शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है..

मुनक थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है.. उसके 2 लड़की है और 1 लड़का है.. उसकी सबसे बड़ी जो BA की छात्रा है.. बीती 29 मई की रात को बिना बताए घर से लापता हो गई.. इस बात का उन्हें तब पता चला, जब घर के सदस्य रात को उठे और उन्हें उनकी बेटी घर पर नहीं मिली… आस पास पड़ोस में भी तलाश की गई.. लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया.. पीड़ित पिता का कहना है कि जब उन्होंने अपने घर की अलमारी व संदूक चेक किए तो उसके अंदर रखी ज्वैलरी गायब थी…इसके अलावा उनकी बेटी के शैक्षणिक दस्तावेज व अन्य कागजात भी नहीं थे.. फिलहाल आपको बता दे कि परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने दी शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस युवती की तलाश कर रही है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे रहे लोग, ओपी चौटाला को आखिरी विदाई आज

Voice of Panipat

बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री को लगा बड़ा शोक

Voice of Panipat

मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बाद BJP ने बदली लिस्ट, 11 उम्मीदवार बदले

Voice of Panipat