34.4 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

पानीपत में प्रेमी संग युवती फरार, घर वालों को लिखी चिट्ठी, 75 हजार कैश भी ले गई

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत शहर की एकता विहार कॉलोनी में 19 साल की युवती घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है.. परिजनों ने जब युवती का कमरा खंगाला तो उसके किसी लड़के के साथ भाग जाने का पता लगा.. कमरे से नोट बरामद हुआ.. जिसमें उसने कॉलोनी के ही करण नाम के लड़के के साथ भाग जाने और कोर्ट मैरिज करने के बारे में लिखा था.. युवती घर से कैश भी ले गई.. पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़के के खिलाफ बहला-फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है..

चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह मूल रूप से पानीपत के एकता विहार कॉलोनी का रहने वाला है.. उसकी बेटी तनिष्का जिसकी उम्र 19 साल की है.. जोकि 7 जून की रात 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है.. जिसकी तलाश पिता ने हर जगह की लेकिन युवती का कहीं कुछ पता नहीं लगा.. फिर पिता ने युवती के घर के कमरे में तलाश की.. तलाश के दौरान से एक नोट बरामद हुआ.. जिसमें लिखा था कि वह करण(20) के साथ शादी की नीयत से घर से निकली है..करण, एकता विहार कॉलोनी, ऊझा रोड का रहने वाला है। जिसके साथ वह कोर्ट मैरिज करेगी.. वहीं, परिजनों को घर की तलाशी के दौरान यह भी पता लगा कि बेटी घर से 75 हजार रुपए कैश भी ले गई है.. फिलहाल आपको बता दे कि पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़के के खिलाफ बहला-फुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है.. पुलिस करण और युवती की तलाश में जुट गई है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में 2 घंटे के अंदर 3 बार बदले DC, पढ़िए अब कौन है नया DC

Voice of Panipat

वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे हैं तो संभलें! भारी बारिश के बीच पहाड़ो से गिर रहे है पत्थर

Voice of Panipat

पानीपत में दो साल बाद मिला 5 साल की बच्ची को न्याय, आरोपी को 40 साल की सजा

Voice of Panipat